लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू से और 94 पक्षियों की मौत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:37 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू संकट के बीच और 94 पक्षियों के संक्रमण से मरने की सूचना मिली है।

राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि आठ जनवरी से अभी तक राज्य में 20,017 पक्षियों की मौत हुई है। पिछले आठ दिनों में पक्षियों की रोज हो रही मृत्यु दर में कमी आयी है।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 94 पक्षी मृत मिले। उन सभी के नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल और रोग अन्वेषण विभाग, पुणे को भेजा गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।

मरने वाले पक्षियों में 63 पॉल्ट्री, 25 कौवे, और तोते तथा अन्य पक्षी शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ठाणे जिले के महापे और घनसोली से मरे हुए पॉल्ट्री पक्षियों के नमूने 30 जनवरी को जांच के लिए भेजे गए थे, उनके बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे