लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 937 नए मामले, ब्रिटेन से लौटे चार और यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:48 IST

Open in App

चेन्नई, 31 दिसंबर तमिलनाडु में ब्रिटेन से हाल ही में राज्य लौटे चार और यात्रियों समेत 937 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई तथा 13 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8,18,014 तक पहुंच गई है तथा 13 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 12,122 हो गई है।

राज्य में अब तक ब्रिटेन से हाल ही में लौटे 24 यात्रियों और उनके संपर्क में आने वाले 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि अब तक ब्रिटेन से लौटे केवल एक युवक के कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बाकी यात्रियों के जीनोम जांच परिणाम अभी नहीं मिले हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि 1,038 और लोगों ने राज्य में बीमारी को मात दी जिससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,97,391 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 8,501 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब