लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 934 नए मामले

By भाषा | Updated: March 14, 2021 21:40 IST

Open in App

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम/जम्मू, 14 मार्च कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 934 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,60,272 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,390 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 609 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 9,39,499 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कर्नाटक में 8,364 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,792 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10.91 लाख तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,396 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, केरल में 3,238 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 10,57,097 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केरल में फिलहाल 29,478 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, रविवार को जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,640 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस के कारण मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 1,974 मरीजों की जान जा चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अब तक 1,24,746 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 920 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं