लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,336 नये मामले, और 123 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:15 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 9,336 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 60,98,177 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण से और 123 लोगों की मौत हुई है। राज्य में महामारी ने अभी तक कुल 1,23,030 लोगों की जान ली है।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दिन में 3,378 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 58,48,693 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं फिलहाल कुल 1,23,225 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

विभाग के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के 553 नये मामले आये हैं और 24 लोगों की मौत हुई हैं । शहर में अभी तक 7,24 675 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 15,544 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

मुंबई डिविजन से 1,775 नये मामले आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। डिविजन में अभी तक कुल 16,02,903 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि संक्रमण से 32,293 लोगों की मौत हुई है।

नासिक डिविजन से 669 नये मामले आए हैं जबकि पुणे डिविजन से 2,380 नये मामले आए हैं जिनमें सतारा जिले से आए संक्रमण के 764 मामले भी शामिल हैं। कोल्हापुर डिविजन से 389, कोल्हापुर जिले से 1,461 और सांगली जिले से 1,073 मामले आए हैं।

विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में कोविड की स्थिति कुछ इस प्रकार है.... अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 60,98,177, संक्रमण से हुई कुल मौतें 1,23,030, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 58,48,693, वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,23,225, कुल नमूनों की जांच 4,25,42,943, आज हुए नमूनों की जांच 2,22,063।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह