कर्नाटक में कोविड-19 के 932 नए मामले, सात और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 00:27 IST2021-03-16T00:27:24+5:302021-03-16T00:27:24+5:30

932 new cases of Kovid-19 in Karnataka, seven more deaths | कर्नाटक में कोविड-19 के 932 नए मामले, सात और लोगों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 932 नए मामले, सात और लोगों की मौत

बेंगलुरू, 15 मार्च कर्नाटक में कोविड-19 के 932 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से सात और लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इन नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9.61 लाख हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,397 हो गई।

राज्य में आज 429 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

बेंगलुरु शहर में सबसे अधिक 550 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में अब तक कुल 9,61,204 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 12,397 लोगों की मौत हुई है और 9,39,928 लोग ठीक हो चुके हैं।

कर्नाटक में वर्तमान में 8,860 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से, 8,735 रोगियों की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 932 new cases of Kovid-19 in Karnataka, seven more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे