लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 932 मामले सामने आए, छह रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: October 16, 2021 16:05 IST

Open in App

आइजोल, 16 अक्टूबर मिजोरम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 932 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,651 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से छह लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 380 हो गई है। संक्रमण की दर 13.71 प्रतिशत है। दिनभर में 6,806 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

अधिकारी ने कहा कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 643 नए मामले सामने आए। लुंगलेई में 71 और सियाहा में 63 लोग संक्रमित मिले। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 13,316 है। 97,955 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से उबरने की दर 87.73 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक 12.13 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर ललजामी ने कहा कि शुक्रवार तक 6.89 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 4.9 लाख लोग टीकों की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं