लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 930 नए मामले, 21 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:50 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 मई केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 930 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,03,826 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,518 हो गई।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण दर 11.02 फीसदी है। वहीं केंद्रशासित प्रदेश में 12,167 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,895 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और यहां स्वस्थ होने की दर 86.82 फीसदी और मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।

मोहन कुमार ने बताया कि अब तक 90,141 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, अब तक 34,681 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले 21,673 लोगों को यहां कोविड-19 रोधी टीके लगे हैं।

उन्होंने बताया कि 1,53,623 वैसे लोगों को टीके लगे हैं, जो या तो वरिष्ठ नागरिक हैं या 45 साल से ज्यादा हैं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'