लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 93 साल की श्रमिक नेता का शरीर कोविड शोध के लिये दान

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:36 IST

Open in App

कोलकाता, 20 मई कोलकाता की 93 साल की श्रमिक नेता ज्योत्सना बोस देश की पहली ऐसी महिला बन गयी हैं जिनका शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिये दान किया गया है जिसमें मानव शरीर पर कोरोना वायरस के प्रभाव का पता लगाया जायेगा । बंगाल के एक गैर सरकारी संगठन ने इसकी जानकारी दी ।

गैर सरकारी संगठन 'गणदर्पण' ने यह भी बताया कि इस तरह के अनुसंधान के लिये शरीर दान करने वाली बोस पश्चिम बंगाल में दूसरी व्यक्ति हैं । बोस से पहले संगठन के संस्थापक ब्रोजो रॉय भी अपना शरीर अनुसंधान के लिये दान कर चुके हैं ।

संगठन ने बताया कि कोविड—19 से मौत के बाद उनके शव का एक सरकारी अस्पताल में पैथोलॉजिकल पोस्टमार्टम किया गया ।

बीमारी से पीड़ित एक अन्य व्यक्ति तथा नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ विश्वजीत चक्रवर्ती का शव भी अनुसंधान के लिये दान किया गया है और ऐसा करने वाले वह प्रदेश के तीसरे व्यक्ति हुये ।

बोस की पोती डॉ तिस्ता बसु ने बताया कि श्रमिक नेता को उत्तर कोलकाता के बेलियाघाट इलाके में एक अस्पताल में 14 मई को भर्ती कराया गया था जहां दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos