लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 93 नये मामले, 218 रोगी ठीक हुए

By भाषा | Updated: July 7, 2021 00:14 IST

Open in App

लखनऊ, छह जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 93 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में अब तक संक्रमित पाये गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 17,06,818 हो गई। वहीं संक्रमण से दस और रोगियों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,656 हो गयी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक राज्य में सामने आये कोविड-19 के ये नये मामले एक मार्च के बाद सामने आये सबसे कम मामले हैं।

बयान के मुताबिक दस मौतों में से चार मौतें शाहजहांपुर में, दो-दो आगरा और अमेठी में जबकि एक-एक रोगी की मौत बुलंदशहर और सीतापुर में हुई। वहीं 93 नये रोगियों में से लखनऊ से 15, गौतमबुद्धनगर से 13 और नौ मामले वाराणसी से आयें हैं।

बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे में 218 रोगी कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुये हैं, इस प्रकार अब तक कुल ठीक हुये रोगियों की संख्या बढ़कर 16,82,130 हो गयी है। प्रदेश में कोविड-19 के 2,032 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 1432 लोग घर पर पृथकवास में हैं।

पिछले 24 घंटे में कुल 2,28,158 नमूनों की जांच की गयी है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 5,93,31,655 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग