लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में 93 और सिक्किम में 26 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:55 IST

Open in App

कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 93 और सिक्किम में 26 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के 93 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,295 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,403 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 43 जम्मू संभाग और 50 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। डोडा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 28 मामले सामने आए। इसके बाद श्रीनगर जिले से 12 मामले सामने आए। केंद्रशासित प्रदेश में 1,054 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,18,838 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रविवार शाम से यहां ब्लैक फ़ंगस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अब तक यहां इस संक्रमण के 43 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सिक्किम में कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,340 हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 367 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली। पश्चिमी सिक्किम जिले से संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। इसके बाद पूर्वी सिक्किम से सात और दक्षिणी सिक्किम से चार मामले सामने आए। राज्य में फिलहाल 1,507 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 27,185 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 281 दूसरे राज्यों में चले गए। यहां संक्रमण दर 6.1 फ़ीसदी और स्वस्थ होने की दर 93.5 फ़ीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है