लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 93 मामले, दो मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली में कोविड-19 से शुक्रवार को दो और मरीजों की मौत हुई और संक्रमण के 93 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से चार मरीजों की मौत हुई थी और 91 मामले सामने आए थे जब संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 407 मरीज स्वस्थ हुए और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या नये मामलों से अधिक रही।

शुक्रवार को नये मामलों के साथ, दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 14,34,374 हो गए। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि मृतक संख्या 24,983 है। साथ ही बताया कि संक्रमण से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी जब कोविड के 94 मामले दर्ज किए गए थे और छह मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली में मंगलवार को 0.15 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 101 मामले दर्ज किए गए थे और चार और मरीजों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे