लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना के 925 नये मामले, 41 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:52 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 925 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,22,345 हो गयी जबकि 41 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,40,576 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 945 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,65,893 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 12,290 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.64 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,37,47,431 नमूनों की कोविड संक्रमण जांच की गयी है, जिनमें से 1,16,799 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। महाराष्ट्र के 12 जिलों तथा नौ नगर पालिकाओं में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 461 नए मामले सामने आए जबकि 15 रोगियों की मौत हुई। पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 16 रोगियों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे