पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों में 9,222 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: February 7, 2021 01:16 IST2021-02-07T01:16:08+5:302021-02-07T01:16:08+5:30

9,222 candidates in fray in Punjab municipal corporation elections to be held on February 14 | पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों में 9,222 उम्मीदवार मैदान में

पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों में 9,222 उम्मीदवार मैदान में

चंडीगढ़, छह फरवरी पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आठ नगर निगम, 109 नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए 15,305 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

राज्य चुनाव कार्यालय के मुताबिक, कुल 9,222 उम्मीदवारों में से 2,832 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 2,037 उम्मीदवार, अकाली दल के 1,569, भाजपा के 1,003 ,जबकि आम आदमी पार्टी के 1,606 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना 17 फरवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 9,222 candidates in fray in Punjab municipal corporation elections to be held on February 14

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे