लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 922 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 14:07 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 मई पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 922 नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,982 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 23 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,382 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि 13 लोग पहले से किसी रोग से ग्रस्त नहीं थे और मृतकों की उम्र 39 से 89 वर्ष के बीच थी। पुडुचेरी में 21 जबकि कराईकल और यानम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 7674 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 12.01 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों से 1915 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। पुडुचेरी में 15,835 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 1,968 मरीज अस्पतालों में और 13,867 मरीज गृह पृथक-वास में हैं।

कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक 9.89 लाख नमूनों की जांच की गयी है और इनमें से 8.63 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि 34,234 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 21,044 कर्मियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से ज्यादा की उम्र श्रेणी में 1,37,400 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराकें लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे