मुंबई में कोविड-19 के 922 नए मामले, दो लोगों की मौत
By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:30 IST2021-12-26T22:30:28+5:302021-12-26T22:30:28+5:30

मुंबई में कोविड-19 के 922 नए मामले, दो लोगों की मौत
मुंबई, 26 दिसंबर मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 922 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,71,112 हो गई। वहीं, संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 16,370 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 326 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने से संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 7,47,864 हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई में वर्तमान में 4,295 उपचाराधीन रोगी हैं।
बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 34,819 नमूनों की जांच के साथ देश की वित्तीय राजधानी में अब तक 1,34,48,858 नमूनों की जांच हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।