लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले, 35 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:16 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई। महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों से कहा कि उन्हें राज्य में स्थापित कुछ कोविड-19 ‘जम्बो’ उपचार केंद्रों को संभालना चाहिए।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश की वित्तीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 5,00,898 हो गए हैं। मुंबई में अभी 90,333 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,97,613 लोग ठीक हो चुके हैं।

उधर, निजी अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्बो उपचार केंद्रों को संभालने से मरीजों को डॉक्टरों और नर्सों के मामले में बेहतर देखभाल मिल सकेगी और इन केंद्रों को लेकर भ्रम की स्थिति दूर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस