लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 92 वर्षीय महिला कोविड संक्रमण से ठीक हुईं

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:23 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), एक मई राजस्थान के कोटा में 92 वर्षीय महिला कोविड के खिलाफ मात्र 12 दिन में जंग जीत गयी हैं।

उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग महिला के सकारात्मक रवैये और फेफड़े के नियमित व्यायाम के चलते उन्हें तेजी से संक्रमण मुक्त होने में मदद मिली है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 92 वर्षीय शीला देवी को 18 अप्रैल को कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती सात दिन उनकी स्थिति नाजुक थी और बाद में उन्हें उनके घर में पृथक-वास में रखा गया।

महाराव भीम ​सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ नवीन सक्सेना ने बताया कि शीला देवी को निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां 18-25 अप्रैल के बीच नाजुक हालत में उनका कोविड उपचार किया गया।

शीला देवी के पुत्र डॉ अरविंद सक्सेना ने बताया कि वह शुरुआती दौर से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं। अरविंद दृष्टि दिव्यांग हैं और एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं।

अरविंद ने बताया, ''शुक्रवार को मां ने खुद से स्नान किया और दिन की सभी सामान्य दिनचर्या अपने आप कीं।''

महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा कि उनके तेजी से ठीक होने में उनका सकारात्मक रवैया और उनकी उर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए