लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 92 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:56 IST

Open in App

गंगटोक, 24 जून सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,681 हो गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

विभाग के अनुसार इस दौरान दो कोविड-19 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 298 हो गयी है।

विभाग के मुताबिक पूर्वी सिक्किम जिले में सबसे अधिक 52, पश्चिम सिक्किम में 25, दक्षिण सिक्किम में 14 और तथा उत्तरी सिक्किम में एक नया मामला सामने आया। राज्य में फिलहाल 2,282 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि सिक्किम में अब तक 16,850 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 251 रोगी दूसरे राज्यों में चले गए हैं। राज्य में फिलहाल संक्रमण दर 14.1 फीसद जबकि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.6 फीसद है।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 652 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक कुल 1.58 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह