मिजोरम में कोविड-19 के 92 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:56 IST2021-12-06T11:56:54+5:302021-12-06T11:56:54+5:30

92 new cases of Kovid-19 in Mizoram, two more patients died | मिजोरम में कोविड-19 के 92 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 92 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

आइजोल, छह दिसंबर मिजोरम में कोविड-19 के 92 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,36,454 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक और पशुपालन एवं पशु चिकित्सा बोर्ड के उपाध्यक्ष सी लालमुआनपुइया भी संक्रमित पाए गए हैं। दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 507 हो गई। राज्य में संक्रमण की दैनिक दर 5.89 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम में अभी 3,101 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 544 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,846 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 92 new cases of Kovid-19 in Mizoram, two more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे