लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 9121 और लोगों में हुई कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: May 14, 2021 00:37 IST

Open in App

रायपुर, 13 मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 9121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,92,331 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 1455 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 10,819 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में इस दौरान कोरोना वायरस के 195 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रायपुर जिले से 655, दुर्ग से 278, राजनांदगांव से 252, बालोद से 250, बेमेतरा से 144, कबीरधाम से 220, धमतरी से 196, बलौदाबाजार से 622, महासमुंद से 296, गरियाबंद से 251, बिलासपुर से 433, रायगढ़ से 721, कोरबा से 462, जांजगीर चांपा से 583, मुंगेली से 445, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 230, सरगुजा से 472, कोरिया से 383, सूरजपुर से 535, बलरामपुर से 426, जशपुर से 394, बस्तर से 267, कोंडागांव से 100, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 59, कांकेर से 295, नारायणपुर से 31 और बीजापुर से 49 नये मामले सामने आये जबकि तीन नये मरीज अन्य राज्य से हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,61,592 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल1,19,450 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से अबतक 11289 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,51,866 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2917 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे