लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के 9,102 नए मामले सामने आए, संक्रमण से 117 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 26, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 9,102 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जो बीते आठ महीनों में सबसे कम है। नए मरीजों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,76,838 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 117 संक्रमितों की मौत हुई है जो आठ महीनों में सबसे कम संख्या है। देश में संक्रमण से मृतक संख्या 1,53,587 हो गई है।

भारत में तीन जून को एक दिन में 8,909 नए मामले आए थे और 16 मई को 103 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 1,03,45,985 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण मुक्त होने का राष्ट्रीय औसत 96.90 हो गया है। मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,77,266 हो गई है जो कुल मामलों का 1.66 प्रतिशत है। यह लगातार सातवां दिन है जब संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गए थे। संक्रमण के मामले पिछले साल 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 25 जनवरी तक 19,30,62,694 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 7,25,577 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

बीते 24 घंटे में हुई मौतों में से महाराष्ट्र में 30, केरल में 17, छत्तीसगढ़ में 13, पश्चिम बंगाल औऱ उत्तर प्रदेश में सात-सात तथा दिल्ली और पंजाब में पांच-पांच लोगों की जान गई है।

देश में कोरोना वायरस से संबंधित कुल मौतों में से महाराष्ट्र में 50,815 लोगों की जान गई है। इसके बाद तमिलनाडु में 12,320, कर्नाटक में 12,220, दिल्ली में 10,813, पश्चिम बंगाल में 10,122, उत्तर प्रदेश में 8,624 और आंध्र प्रदेश में 7,149 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 फीसदी से ज्यादा मौतें पहले से ही किसी बीमारी के कारण हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल