लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 910 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:48 IST

Open in App

चेन्नई, दो जनवरी तमिलनाडु में शनिवार को 910 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई तथा इस बीमारी से 11 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8,19,845 तक पहुंच गई है तथा 11 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 12,146 हो गई है।

राज्य में अब तक ब्रिटेन से हाल ही में लौटे 24 यात्रियों और उनके संपर्क में आने वाले 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि अब तक ब्रिटेन से लौटे केवल एक युवक के कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन में कहा गया कि 1,007 और लोगों ने राज्य में बीमारी को मात दी जिससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,99,427 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 8,271 है।

वहीं सिक्किम सरकार ने शनिवार को गंगटोक के शहरी जन स्वास्थ्य केंद्र पर सफलतापूर्वक कोरोना वायरस टीकाकरण का पूर्वाभ्यास संपन्न कराया।

राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिक्किम में फिलहाल 530 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 5,157 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। एक और संक्रमित मरीज की मौत के बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए