लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 91 नए मामले

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:51 IST

Open in App

पुडुचेरी, 23 सितंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 91 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,25,826 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 66, कराईकल में 19 और माहे में छह नए मामले सामने आए। यानम जिले में कोई नया मामला सामने नहीं आया। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 969 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 132 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 837 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,834 ही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 67 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,23,023 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 17.56 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.55 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.77 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 9,42,187 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 6,71,497 लोगों को पहली खुराक और 2,70,690 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल