लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 91 नए मामले

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:28 IST

Open in App

आइजोल, पांच जुलाई मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 91 नए मामले आए जो 11 मई के बाद से पिछले 24 घंटे में सबसे कम हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 91 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 21,337 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि ट्रू-नैट परीक्षण से चार मामलों की पुष्टि हुई और 87 मामले रैपिड एंटिजन जांच में सामने आये।

आइजोल जिला में 64 नए मामले, कोलासिब में नौ, लुंगलेई में 10, सियाहा में चार, सेरछिप में दो मामले आये। मामित और सैतुल जिलों में एक-एक मामला आया है। अधिकारी ने बताया कि नए संक्रमितों में 29 बच्चे और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी 91 मरीजों में स्थानीय कारणों से संक्रमण हुआ। 78 मरीजों में कोविड-19 के लक्षण हैं जबकि 13 में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। मिजोरम में वर्तमान में 3,581 उपचाराधीन मरीज हैं और 17,661 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। रविवार को 407 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। मृत्यु दर अब तक 95 बनी हुई है।

स्वस्थ होने की दर 82.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 5,01,117 नमूनों की जांच हुई है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार अब तक 5,34,860 लोगों का टीकाकरण हुआ है और 60,399 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए