लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 91 नये मामले, मरने वालों की संख्या हुई 24

By भाषा | Updated: May 27, 2020 04:41 IST

अब तक यह सर्वाधिक प्रभावित जिला रहा है जहां सोमवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 278 मामले ​थे।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर के इस जिले में 14 अप्रैल तक एक भी मामला सामने नहीं आया था।अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक अस्पताल में 90 साल के एक व्यक्ति की मौत बुखार के कारण हो गयी।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 91 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,759 हो गयी है जबकि प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश के अनंतनाग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है ।

अब तक यह सर्वाधिक प्रभावित जिला रहा है जहां सोमवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 278 मामले ​थे । दक्षिण कश्मीर के इस जिले में 14 अप्रैल तक एक भी मामला सामने नहीं आया था । अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक अस्पताल में 90 साल के एक व्यक्ति की मौत बुखार के कारण हो गयी जिससे प्रदेश में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गयी।

कुलगाम जिले के रहने वाले इस व्यक्ति में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । वह हाइपरटेंशन एवं न्यूमोनिया से ग्रसित था । उसे बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नये मामले सामने आये हैं जिनमें से 54 जम्मू में एवं 37 कश्मीर में हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1759 हो गयी है । अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कोरोना वायरस संक्रमण के 1411 मामले कश्मीर जबकि 348 मामले जम्मू क्षेत्र में हैं । प्रदेश में 833 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि 902 लोगों का इलाज अब भी चल रहा है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया