लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ा में एक जून से बारिश से संबंधित घटनाओं में 91 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:33 IST

Open in App

औरंगाबाद, 30 सितंबर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले चार महीनों में अधिक बारिश की वजह से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई है और 25 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की कृषि भूमि नष्ट हो गई है।

मराठवाड़ा में संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से 28 सितंबर के बीच हुई अधिक वर्षा के कारण संभाग के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक हुई भारी बारिश के कारण 35.64 लाख से अधिक किसानों की 25 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि बारिश से संबंधित हादसों में कम से कम 91 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से पिछले कुछ दिनों में ही 22 लोगों की जान गई है । उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के आठ जिलों में 4,390.5 किलोमीटर सड़कें और 1,077 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अधिकारी के अनुसार, इसके अलावा 116 सरकारी इमारतों, जिला परिषद के 71 स्कूलों और 205 झीलों को भी नुकसान हुआ है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के कारण 14 घर ढह गए, जबकि 2,072 घरों को आंशिक नुकसान हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार नांदेड़ सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा, जहां 8,38,645 किसानों की 5.77 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई।

इस बीच, शिवसेना से विधानपरिषद के सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उन किसानों को सीधी मदद देने की मांग की है जिनके पास दो हेक्टेयर तक जमीन है।

शिवसेना नेता ने मांग की कि उन किसानों को बीमा सहायता बिना किसी सर्वेक्षण के मंजूर की जाए जिन्होंने प्रीमियम का भुगतान किया है और इस बाबत मराठवाड़ा के जिलाधिकारियों को आदेश दिए जाएं। इसके अलावा अखिल भारतीय मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील और राकांपा के एमएलसी सतीश चव्हाण ने मांग की है कि क्षेत्र को अत्याधिक बारिश से प्रभावित घोषित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह