लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से 91 मौत, 5,475 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 5.51 लाख के पार

By भाषा | Updated: November 26, 2020 21:39 IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में 28,897 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच के साथ ही कुल 63,266 नमूनों का परीक्षण किया गया। यह अब तक की सर्वाधिक जांच संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार को मृतक संख्या 8,811 पहुंच गयी।18 नवंबर को कोविड-19 से 131 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।

नई दिल्लीःदिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 5,475 नये मामले सामने आए, वहीं 91 और लोगों की संक्रमण से मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार को मृतक संख्या 8,811 पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजधानी में एक दिन में 28,000 से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच की गयीं। संक्रमण की दर 8.65 प्रतिशत रही जो बुधवार को 8.49 प्रतिशत थी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में 28,897 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच के साथ ही कुल 63,266 नमूनों का परीक्षण किया गया। यह अब तक की सर्वाधिक जांच संख्या है।

दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए थे और 8,593 लोग संक्रमित मिले थे, वहीं 18 नवंबर को कोविड-19 से 131 लोगों की मृत्यु हो गयी थी जो राजधानी में एक दिन में संक्रमण से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 5,51,262 पहुंच गयी जिनमें से अब तक 5,03,717 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में इस समय 38,734 मरीजों का उपचार चल रहा है। इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या बुधवार को 38,287 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं