लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मामले सामने आए, आठ और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:25 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,47,840 हो गई। इसके अलावा 12 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,329 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के आठ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसे रोगियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई।

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 877 नए मामले सामने आए थे और 12 रोगियों की मौत हुई थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में कुल 680 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,95,929 तक पहुंच गई है। संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,903 हैं।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,33,786 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 6,74,41,806 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 79,556 लोग गृह पृथकवास जबकि 886 अन्य संस्थागत पृथकवास में हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 472 नए मामले सामने आए हैं और तीन रोगियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं