लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 900 बिस्तरों वाले अस्पताल ने काम करना शुरू किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 अप्रैल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और गुजरात सरकार द्वारा यहां संयुक्त रूप से स्थापित किया गया 900 बिस्तरों वाला कोविड-19 अस्पताल रविवार को चालू हो गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर गुजरात विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर में धन्वंतरी कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को उसका निरीक्षण किया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस नोट में कहा, ‘‘ अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर में 900 बिस्तरों वाले धन्वंतरी कोविड अस्पताल ने आज से मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया। ‘108 केंद्रीकृत प्रणाली के तहत अन्यत्र से रेफर किये गये मरीजों को ही यहां भर्ती किया जाएगा। ’’

राज्य सरकार का कहना है कि वह इस अस्पताल में 500 बिस्तर और जोड़ेगी।

शाह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था कि राज्य सरकार के साथ मिलकर डीआरडीओ द्वारा बनाये गये इस अस्पताल में सीटी स्कैन समेत सभी जरूरी उपकरण एवं सुविधाएं हैं।

केंद्र ने हाल ही में घोषणा की थी कि अर्धसैनिक बलों से 25 डॉक्टर एवं 75 अर्धचिकित्साकर्मी इस अस्पताल में तैनात किये जाएंगे।

शाह ने कहा था कि शीघ्र ही 1200 बिस्तरों वाला एक अन्य अस्पताल गांधीनगर में स्थापित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान