लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की जाएगी 90 वर्षीय दर्जी की सिली हुई खादी की कमीज

By भाषा | Updated: February 23, 2020 20:51 IST

Open in App

भारत यात्रा पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तमिलनाडु में कोयंबटूर जिले के पोल्लाची के 90 वर्षीय दर्जी वी एस विश्वनाथन द्वारा सिली हुई खादी की सफेद कमीज भेंट की जाएगी। विश्वनाथन के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को कई बार टीवी और तस्वीरों में देखा, जिसके बाद उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को कमीज भेंट किये जाने का विचार आया।

उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति इसे स्वीकार करेंगे। परिवार के सदस्यों ने कहा कि कमीज दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। विश्वनाथन के परिवार ने कहा कि वह इससे पहले विभिन्न नेताओं को कमीज भेंट कर चुके हैं, उनमें तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्रियों दिवंगत के कामराज तथा सी एन अन्नादुरई और पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय वह दर्जी की दुकान चलाते थे, लेकिन बुढ़ापे के चलते अब वह ऐसा नहीं करते है। फिलहाल, वह नये दर्जियों को निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं