लाइव न्यूज़ :

हरियााणा में 90 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिली : डीजीपी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जून हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 65 प्रतिशत कर्मियों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

हरियाणा पुलिस में होमगार्ड और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत करीब 60,000 कर्मी हैं। पुलिसकर्मियों के लिए टीकाकरण मुहिम चार फरवरी से शुरू हुई थी। पुलिसकर्मियों को अग्रिम मोर्चा के कर्मियों में शामिल किया गया है।

यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक 53,924 अधिकारियों और जवानों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और 38,988 से अधिक कर्मियों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।’’ उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और वे दूसरी खुराक लेने के लिए अनिवार्य अंतराल अवधि के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 65 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

यादव ने कहा कि टीके की सुरक्षात्मक कवच संक्रमण को रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा सभी दिशानिर्देशों का निश्चित रूप से पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल