लाइव न्यूज़ :

'तमिलनाडु में गत दो महीने में कोविड से मरने वालों में से 90 फीसदी ने टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी’

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:35 IST

Open in App

चेन्नई, तीन अक्टूबर तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव जे राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि पिछले दो महीनों में राज्य के सरकारी अस्पतालों में कोविड​​​​-19 से जान गंवाने वालों में से लगभग 90 प्रतिशत व्यक्तियों ने कोविड-19 रोधी टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी।

राधाकृष्णन ने चेन्नई में चौथे वृहद टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि राज्य के कुछ पश्चिमी जिलों में, जहां वायरस का प्रसार अधिक था, वहां अब नये मामलों में कमी देखी जा रही है।

उन्होंने लोगों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘.. सरकारी अस्पतालों में पिछले दो महीनों के दौरान होने वाली मौतों में से 90 फीसदी इसलिए हुई क्योंकि मरीज ने कोविड-19 रोधी टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वायरस से निपटने के लिए टीकाकरण प्रमुख रणनीति बन गई है। जो लोग कोविड -19 से संक्रमित होने के बाद आईसीयू में हैं, वे भी वे लोग हैं जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है ..।’’

राधाकृष्णन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में पिछले दो महीनों में कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वालों में से 7.4 प्रतिशत ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें कोविड-19 रोधी टीके की केवल एक खुराक मिली थी, जबकि 3.6 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों में वायरस की गंभीरता अधिक थी, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था। जिन लोगों ने दोनों खुराक लेने के बाद भी अपनी जान गंवायी, वे ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें कोविड -19 के अलावा अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं भी थीं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह