लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 90 नए मामले

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:46 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 जुलाई पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 90 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,815 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 65 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,793 हो गई। नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 53, कराईकल में 18, माहे में 14 और यानम में पांच नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 979 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 189 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 790 लोग पृथक-वास में हैं।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 82 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,043 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.69 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 37,799 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,969 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 4.93 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 6.96 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल