लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 90 नए मामले

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:21 IST

Open in App

पुडुचेरी, एक अगस्त पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 90 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,005 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश के चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली जिससे मृतक संख्या 1,795 बनी हुई है। पुडुचेरी से 78, कराइकल से छह, माहे और यनम से तीन-तीन मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 70 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 1,18,228 मरीज ठीक हो चुके हैं। पुडुचेरी में 982 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 179 मरीज अस्पतालों में भर्ती है जबकि 803 मरीजों का गृह पृथक-वास में इलाज चल रहा है। अब तक 15.04 लाख नमूनों की जांच की गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 37,829 स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत 22,972 कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य रोगों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 5.04 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस प्रकार पुडुचेरी में कुल 7.09 लाख लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?