लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 90 और की मौत, 7752 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:32 IST

Open in App

पटना, 13 मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 90 और व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि इस संक्रमण के 7752 नए मामले आए सामने।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में सोलह, गया एवं पश्चिम चंपारण में दस-दस, मधुबनी में सात, नालंदा में छह, मुजफ्फरपुर में पांच, नवादा एवं सीतामढ़ी में चार-चार, भोजपुर, दरभंगा, मधेपुरा, समस्तीपुर एवं सारण में तीन-तीन, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, सहरसा एवं शिवहर में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढकर 3593 हो गयी ।

राज्य में बुधवार अपराहन चार बजे से बृहस्पतिवार अपराहन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 7752 नए मामले सामने आए उनमें प्रदेश की राजधानी पटना के सबसे अधिक 1485 मरीज हैं । इस दौरान अररिया में 179, अरवल में 79, औरंगाबाद में 163, बेगूसराय में 173, भागलपुर में 147, भोजपुर में 69, बक्सर में 103, दरभंगा में 101, पूर्वी चंपारण में 139, गया में 233, गोपालगंज में 67, जमुई में 61, जहानाबाद में 62, कटिहार में 143, खगड़िया में 106, किशनगंज में 149, लखीसराय में 53, मधेपुरा में 144, मधुबनी में 206, मुंगेर में 192, मुजफ्फरपुर में 211, नालंदा में 551, नवादा में 112, पूर्णिया में 409, रोहतास में 112, सहरसा में 277, समस्तीपुर में 243, सारण में 232, शेखपुरा में 99, शिवहर में 61, सीतामढ़ी में 50, सिवान में 142, सुपौल में 325, वैशाली में 437 तथा पश्चिम चंपारण में 320 नये मामले सामने आये।

राज्य में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 630185 तक पहुंच गयी है जिनमें से 530314 मरीज ठीक हुए हैं। उनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 11008 मरीज भी शामिल हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 97664 नमूनों की जांच की गयी। अबतक प्रदेश में 27730730 नमूनों की जांच की गयी है । फिलहाल कोविड-19 के 96277 मरीज उपचाररत हैं। स्वस्थ होने की दर 84.15 प्रतिशत है।

बिहार में बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से उपर के 128917 लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 8678999 लोग टीका ले चुके हैं ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों के लिए अर्थात 16 से 25 मई 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।’’

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चार मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था।

कुमार ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह भी कहा कि राज्य सरकार ने कोविड -19 मरीजों के परिजन के लिए कोविड केयर सेंटर, कोविड डेडिकेटेड स्वास्थ्य केंद्र एवं कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में सामुदायिक किचन चलाने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग