लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 90 और लोगों की मौत, 15,126 नए मामले

By भाषा | Updated: May 7, 2021 01:06 IST

Open in App

पटना, छह मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 90 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 3,077 हो गई, जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,53,803 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 90 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में 29, मुजफ्फरपुर में नौ, भागलपुर में आठ, दरभंगा एवं नालंदा में छह-छह, मधुबनी में पांच, मुंगेर एवं सीतामढ़ी में तीन-तीन, अररिया, बांका, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण एवं सारण में दो-दो तथा अरवल, भोजपुर, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, शिवहर, सुपौल एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हुई।

इसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,077 हो गयी है।

बिहार में बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्नन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 15,126 नए मामले सामने आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 3,665 मामले सामने आए हैं।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 5,53,803 हो गयी है जिनमें से 4,35,574 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 13,364 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,15,151 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन