लाइव न्यूज़ :

मप्र में 90 लाख रुपये की लागत से बने पुल में खराबी, पूर्व मंत्री ने जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:20 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 दिसंबर जिले के सांवेर क्षेत्र में कथित रूप से घटिया निर्माण के कारण एक पुल में खराबी का मामला सामने आया है। पुल बनाने के लिए सरकारी खजाने से करीब 90 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय से कोई 15 किलोमीटर दूर असरावद बुजुर्ग गांव में पुल के कोने की सड़क हाल ही में धंस गई।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 90 लाख रुपये में बनकर तैयार हुए इस पुल को करीब दो साल पहले लोकार्पित किया गया था।

पुल में खराबी की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक तथा राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मंगलवार को मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

सिलावट ने आरोप लगाया कि पुल में यह खराबी घटिया निर्माण के कारण आई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस ‘गंभीर लापरवाही’ के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को अमली जामा पहनाने का जिम्मा मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए) के पास है। एमपीआरआरडीए के महाप्रबंधक अनुपम सक्सेना ने कहा, ‘‘असरावद बुजुर्ग गांव में बना पुल पूरी तरह सुरक्षित है। केवल इसके कोने की सड़क के एक हिस्से में खराबी आई है।’’

उन्होंने बताया कि चूंकि यह पुल अभी ठेकेदार की रख-रखाव अवधि में है। इसलिए उससे ही इसकी मरम्मत कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे