लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भूस्खलन की घटनाओं के बाद 90 शव बरामद, 33 लोग लापता: एनडीआरएफ

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद 90 शव बरामद किए गए हैं और 33 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा जिलों में बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराह्न साढ़े छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ ने इन इलाकों से कुल 90 शव बरामद किए हैं जिनमें से सबसे अधिक 47 शव रायगढ़ की महाड तहसील के सबसे अधिक प्रभावित तालिये गांव से बरामद किए गए हैं। इन तीन जिलों के 33 लोग अब भी लापता हैं।

एनडीआरएफ, रायगढ़ के तालिये, रत्नागिरी के पोरसे और पेढ़े तथा सतारा के मीरगांव, अंबेघर और ढोकवाले में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही है। प्रवक्ता ने बचाये गए और निकाले गए लोगों की संख्या के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “आज एनडीआरएफ के दलों ने (पूरे महाराष्ट्र में) प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए 500 लोगों को निकाला और 44 को बचाया।” उन्होंने कहा, “दल पिछले कुछ दिनों से लगातार बचाव एवं राहत कार्य कर रहे हैं और अब तक उन्होंने महाराष्ट्र में बाढ़ के दौरान 3,100 से अधिक फंसे लोगों को निकाला है तथा 1,250 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।”

एनडीआरएफ ने उक्त तीन जिलों के अलावा मुंबई, कोल्हापुर, ठाणे, पालघर, सांगली, सिंधुदुर्ग, नागपुर और पुणे में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 34 दलों को तैनात किया है। महाराष्ट्र में बाढ़, भूस्खलन तथा बारिश से सम्बंधित अन्य घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को 113 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार ने बताया कि पिछले एक दिन में एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 100 लोग लापता हैं। इन घटनाओं में अब तक 50 लोग घायल हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव