लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भाषा की अलग-अलग फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:

दि40 अध्यादेश सीबीआई ईडी

सीबीआई, ईडी के निदेशकों का कार्यकाल अब पांच साल तक का हो सकता है, सरकार ने दो अध्यादेश जारी किये

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशकों का कार्यकाल मौजूदा दो वर्ष से अधिकतम पांच साल तक हो सकता है। सरकार ने रविवार को इस संबंध में दो अध्यादेश जारी किये।

दि35 कैबिनेट परिषद समूह

प्रधानमंत्री मोदी ने शासन को और बेहतर बनाने के लिये समूचे मंत्रिपरिषद को काम सौंपा

नयी दिल्ली: मोदी सरकार शासन को लेकर व्यावहारिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिये युवा पेशेवरों को इसमें शामिल करने, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों से सुझाव लेने और परियोजना निगरानी के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम उपयोग करने की योजना बना रही है। इसके अलावा आठ अलग-अलग समूह अन्य विभिन्न कदमों की निगरानी करेंगे। इन समूहों में समूचे मंत्रिपरिषद से सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि39 भारत रूस एस-400

रूस ने भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू की: रूस के अधिकारी ने कहा

नयी दिल्ली: रूस ने भारत को सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे73 उप्र कांग्रेस गठबंधन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने बूते पर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस : प्रियंका

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी।

दि33 एनएएलएसए रमण

न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सत्यनिष्ठा की सभी स्तरों पर रक्षा करना अत्यंत आवश्यक: प्रधान न्यायाधीश

नयी दिल्ली: देश के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने रविवार को कहा कि भारतीय न्यायपालिका के मानस को लाखों लोग निचली अदालतों और जिला न्यायपालिका के कार्यों के जरिए मोटे तौर पर जान सकते हैं, अत: न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सत्यनिष्ठा की सभी स्तरों पर रक्षा करने और उसे बढ़ावा देने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ और नहीं है।

दि51 नेहरू लीड संसद कार्यक्रम

नेहरू जयंती पर संसद के कार्यक्रम से राज्यसभा सभापति, लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर विपक्ष हमलावर

नयी दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रविवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष और मंत्रियों की ‘अनुपस्थिति’ को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए।

वि5 जलवायु जीवाश्म ईंधन भारत

सीओपी26 शिखर सम्मेलन में जलवायु समझौता हुआ, भारत ने जीवाश्म ईंधन पर हस्तक्षेप किया

लंदन, जीवाश्म ईंधनों का उपयोग ‘‘चरणबद्ध तरीके से बंद करने के बजाय, इसके उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करने’’ के भारत के सुझाव को महत्व देते हुए ग्लासगो में सीओपी26 शिखर सम्मेलन में लगभग 200 देश शनिवार को एक जलवायु समझौते के लिए तैयार हो गए।

प्रादे19 महाराष्ट्र हिंसा नांदेड़

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा के बाद नांदेड़ में स्थिति शांतिपूर्ण, 35 लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : त्रिपुरा में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कुछ दिन पहले तोड़फोड-पथराव की घटना के बाद पुलिस ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे17 महाराष्ट्र नक्सली इनाम

मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से कई के सिर पर घोषित था लाखों रुपये का इनाम

नागपुर/मुंबई: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से कई के सिर पर बड़ा इनाम घोषित था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मारे गए नक्सलियों में माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल था जिसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था।

वि17 जलवायु ब्रिटेन जॉनसन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जलवायु सम्मेलन में हुए समझौते को 'बड़ा कदम' बताया

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ग्लासगो में हुए सीओपी26 जलवायु सम्मेलन के अंत में हुए करार की सराहना करते हुए इसे ''आगे की दिशा में बड़ा कदम'' तथा कोयले के इस्तेमाल को ''कम करने'' के लिये पहला अंतराष्ट्रीय समझौता बताया।

अर्थ27 गोयल एफटीए

मुक्त व्यापार समझौतों से भारतीय उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ेगी : गोयल

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित विभिन्न देशों के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लिए बातचीत काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न देशों के साथ एफटीए के क्रियान्वयन से घरेलू उत्पादों को अधिक बाजार पहुंच उपलब्ध होगी।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के आधार पर जारी समाचार

वि11 जलवायु सम्मेलन मुख्य बातें

ग्लासगो जलवायु समझौते के बारे में पांच बातें जो हमें जाननी चाहिए

लंदन, 14 नवंबर (द कन्वरसेशन): ग्लासगो में सीओपी26 संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता समाप्त हो गई है और सभी 197 देशों ने ग्लासगो जलवायु समझौते पर सहमति जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता