लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 9 नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2020 16:25 IST

अधिकारी ने कहा कि इन नक्सलियों को माओवादियों का प्रचार करने लिए उनके पोस्टर और बैनर लगाने का काम दिया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि गश्ती दल को देख कर नक्सलियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों द्वारा नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला पुलिस के संयुक्त दल ने शनिवार शाम को मैलवाड़ा और मोखपाल जिले के बीच स्थित जंगल से नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि गश्ती दल को देख कर नक्सलियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग माओवादियों की अग्रिम इकाई दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदुर संगठन और जन मिलिशिया समूहों के सक्रिय सदस्य हैं।

अधिकारी ने कहा कि इन नक्सलियों को माओवादियों का प्रचार करने लिए उनके पोस्टर और बैनर लगाने का काम दिया जाता था। इसके अलावा वे कुआकोंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों की आवाजाही की सूचना अपने वरिष्ठ काडर को देते थे। अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमनक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों