लाइव न्यूज़ :

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 89129 मामले सामने आए, 714 और लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:51 IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 714 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब भी 6,58,909 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।देश में अब तक 1,15,69,241 लोग कोरोना वायरस बीमारी से उबर चुके हैं।

नई दिल्ली:भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 89,129 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1,23,92,260 हो गए हैं।

यही नहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 714 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है। भारत में अब भी 6,58,909 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 1,15,69,241 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

इसके साथ ही बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। यहां एक दिन में 47,827 मामले दर्ज किये गये जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नये मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है।

राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गयी है। इस बीच 24,126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई। राज्य में अभी 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.62 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है। शुक्रवार को राज्य भर में 1,83,378 जांच की गईं। राज्य में अब तक कुल 2,01,58,719 जांच हो चुकी है। मुंबई शहर में कोविड-19 के 8,844 नए मामले सामने आए, जो महानगर में अब तक किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?