लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 8,909 नए मामले, 65 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर केरल में शनिवार को कोविड-19 के 8,909 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,97,587 हो गई है। राज्य में गत 24 घंटे के दौरान महामारी से 65 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 28,229 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

वीणा जॉर्ज के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 8,780 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47,97,409 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 80,555 हैं, जिसमें से केवल 9.8 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

जॉर्ज के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 1,233 नए मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 1,221 और त्रिशूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,105 नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 86,111 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 2,70,430 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 8,775 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित