लाइव न्यूज़ :

विदेश से अब तक 8900 ऑक्सीजन सांद्रक और 5043 सिलेंडर मिले : सरकार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 मई देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच दुनिया के कई देशों से मदद पहुंच रही है । विदेशी मदद के तहत अब तक 5,043 ऑक्सीजन सिलेंडर, 18 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और रेमडेसिविर दवा की लगभग 3.4 लाख शीशियां प्राप्त हो चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि इस मदद को 27 अप्रैल से नौ मई के बीच विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को दे दिया गया है।

वक्तव्य के मुताबिक ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका से मिली मदद के तहत नौ मई को 1000 वेंटिलेटर, 2267 ऑक्सीजन सांद्रक, 10,000 ऑक्सीमीटर और 200 सिलेंडर प्राप्त हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 27 अप्रैल से नौ मई के बीच विभिन्न प्रदेशों को सड़क अथवा हवाई मार्ग के जरिए 8,900 ऑक्सीजन सांद्रक, 5,043 ऑक्सीजन सिलेंडर, 18 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 5,698 वेंटिलेटर और रेमडेसिविर दवा की करीब 3.4 लाख शीशियां पहुंचा दी गयी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि विदेशी मदद का प्रभावी रूप से विभिन्न प्रदेशों को तत्काल आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण करने के लिए एक सतत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विदेशी सहायता के वितरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक समन्वयक इकाई का गठन भी किया है।

गौरतलब है कि कोविड-19 से गंभीर रूप से जूझ रहे भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आकर मदद कर रहे हैं।

सरकार का दावा है कि केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के तहत एक सुव्यवस्थित और सुचारू तंत्र के माध्यम से विदेशी सहायता को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे