पंजाब में कोविड-19 के 89 नए मामले

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:17 IST2021-08-13T23:17:36+5:302021-08-13T23:17:36+5:30

89 new cases of Kovid-19 in Punjab | पंजाब में कोविड-19 के 89 नए मामले

पंजाब में कोविड-19 के 89 नए मामले

चंडीगढ़, 13 अगस्त पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 89 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,99,846 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 से मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आने से मृतक संख्या 16,334 बनी हुई है। अमृतसर में 19, मोहाली में 10 मामले आए। संक्रमण से अब तक 5,82,944 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 568 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़ में कोविड-19 के सात नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 62,024 हो गयी। नए मामलों में पहले के आठ मामले भी हैं। चंडीगढ़ में संक्रमण से अब तक 811 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 42 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 61,171 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 89 new cases of Kovid-19 in Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे