लाइव न्यूज़ :

‘पोलियो रविवार’ पर देश में 89 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई

By भाषा | Updated: January 31, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी देश भर में रविवार को पोलियो राष्ट्रीय उन्मूलन दिवस के अवसर पर पांच वर्ष से कम उम्र के करीब 89 लाख बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाई गईं। राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस को ‘पोलियो रविवार’ के नाम से भी जाना जाता है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

टीकाकरण अभियान करीब सात लाख केंद्रों पर चलाया गया जहां टीके की खुराक देने वाले 12 लाख कर्मचारी और करीब 1.8 लाख पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्र पर पोलियो रोधी दवा पिलाने के बाद अब अगले दो से पांच दिनों तक घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जिन्होंने केंद्रों पर ये दवा नहीं पी हैं, उन्हें पोलियो की दवा पिलाई जाएंगी।’’

टीकाकरण टीम को बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर भी तैनात किया गया है ताकि यात्रा करने वाले बच्चे इस जीवन रक्षक दवा से वंचित नहीं रह जाएं।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए गए जैसे केंद्रों पर भीड़भाड़ को रोकना, दो मीटर की दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, हाथ धोना और साफ-सुथरे माहौल में पोलियो रोधी दवा पिलाना।

राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था, ‘‘भारत में जन स्वास्थ्य के इतिहास में दस वर्षों तक पोलियो मुक्त दर्जा बनाए रखना बहुत प्रशंसनीय कार्य है।’’

भारत एक दशक से पोलियो मुक्त है और पोलियो वायरस का अंतिम मामला 13 जनवरी 2011 को सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा