लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना के 889 नये मामले, मौत का आंकड़ा 18 माह के निचले स्तर पर

By भाषा | Updated: October 26, 2021 00:50 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 889 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,03,850 हो गयी जबकि 12 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,40,028 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

राज्य में 18 महीने के बाद एक दिन में संक्रमण के नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। इससे पहले पांच मई 2020 को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए थे। अठारह माह बाद एक दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी सबसे कम (12) रही। राज्य में सोमवार को आम तौर पर संक्रमण के नए मामलों की संख्या कम ही रहती है, क्योंकि इस दौरान कम नमूनों की जांच होती है।

वक्तव्य के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 1,586 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,37,025 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 23,184 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,19,78,155 नमूनों की कोविड संक्रमण जांच की गयी है, जिनमें से 84,460 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 464 नए मामले सामने आए। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 263 नए मामले सामने आए, जबकि सात रोगियों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा