लाइव न्यूज़ :

केरल में संक्रमण के 8,867 नए मामले, जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:53 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/श्रीनगर, 15 अक्टूबर केरल में शुक्रवार को जहां कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत हो गई वहीं, जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,867 नए मामले आए जिसके बाद केरल में महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 48,29,565 हो गई है।

जॉर्ज ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से अब तक 26,734 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। मंत्री ने कहा कि अभी 94,756 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि 158 स्थानीय निकाय के 211 वार्ड ऐसे हैं जहां साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात 10 प्रतिशत से अधिक है।

इस बीच, जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमण के 51 नए मामले आए जिसके बाद यहां अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,30,885 हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

जम्मू कश्मीर में अब तक महामारी से 4,426 मरीजों की मौत हो चुकी है और इस समय 895 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में म्यूकोरमाइकोसिस के 47 मामलों की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल