लाइव न्यूज़ :

मप्र में 88 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू हो गए हैं : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:05 IST

Open in App

भोपाल, आठ सितंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में प्रति मिनट 45,000 लीटर से अधिक ऑक्सीजन उत्पन्न करने की क्षमता वाले 88 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू हो गए हैं।

चौहान ने मंगलवार देर शाम एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस महीने के अंत तक कुल 190 ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में देखी गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और इन कमियों में सबसे अहम मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मंगलवार तक मध्यप्रदेश में प्रस्तावित 190 में से 88 ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो गए हैं। इन 88 संयंत्रों की उत्पादन क्षमता 45,890 लीटर प्रति मिनट है।’’

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन शुरु होने से अब दूसरे राज्यों से जीवन रक्षक गैस लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य तहसील स्तर और सभी जिला मुख्यालयों पर ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करना है और इसके अलावा जिन जगहों पर ऑक्सीजन संयंत्र नहीं लगे हैं, वहां ऑक्सीजन सांद्रक लगाए गए हैं। प्रदेश में कुल 52 जिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रस्तावित 190 ऑक्सीजन संयंत्र में से 102 संयंत्र केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए