लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 88 नए मामले

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:14 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 सितंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वारयस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,215 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 55, कराईकल में 25 और माहे में आठ नए मामले सामने आए। माहे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1,839 हो गई।

श्रीरामुलु ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 811 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 117 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 694 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में 142 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,23,565 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 17.80 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.81 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.90 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 9,87,684 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 6,86,833 लोगों को पहली खुराक और 3,00,851 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह