लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 के 88 नए मामले आए, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 23:13 IST

Open in App

पटना, छह फरवरी बिहार में गत 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में शनिवार तक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1515 हो गई। वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 88 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,61,246 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पटना जिले में एक मरीज की मौत हुई।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न चार बजे से शनिवार अपराह्न चार बजे तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 88 नए मामले प्रकाश में आए।

विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 74,464 नमूनों की जांच की गई और इस अवधि में 84 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 2,14,58,338 नमूनों की जांच की गई है जबकि कुल 2,58,841 मरीजों ने महामारी को मात दी है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 889 है और कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने की दर 99.08 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू